फिर कॉमिडी फिल्म लेकर आएंगे अक्षय-प्रियदर्शन

बॉलिवुड में अपनी कॉमिडी फिल्मों से लोगों को हंसाने वाले फिल्ममेकर ने बताया कि वह और एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए साथ आने जा रहे हैं। अक्षय कुमार को कॉमिडी फिल्मों का बेहद भरोसेमंद नाम बनाने का श्रेय प्रियदर्शन को ही जाता है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 'हेरा-फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भूलैया' और 'दे दनादन' जैसी कॉमिडी फिल्में दी हैं। अगली फिल्म पर वह अगले साल से काम शुरू करेंगे। प्रियदर्शन ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में बताया कि यह हास्य आधारित है। फिलहाल मैं इसे लिख रहा हूं और हम अगले साल सितंबर-अक्टूबर तक इस पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि अक्षय ज्यादा कॉमिडी फिल्में नहीं कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 4' की लेकिन वह जैसा चाहते थे, यह वैसी नहीं बन पाई। इन दिनों प्रियदर्शन फिल्म 'हंगामा 2' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2003 में आई फिल्म का सीधे-सीधे सीक्वल नहीं है। 'हंगामा 2' के रास्ते शिल्पा शेट्टी फिल्मों में वापसी कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KU5URM

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार