करीना के साथ फिल्में करने पर बोले अक्षय

फिल्म 'ऐतराज' और 'कमबख्त इश्क' में काम करने के बाद और की जोड़ी फिर से एक साथ दिखाई देने जा रही है। दोनों स्टार फिल्म 'गुड न्यूज' में एक साथ नजर आने वाले हैं।' अक्षय कुमार ने हाल ही में करीना कपूर के साथ शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि बेबो के साथ फिल्में बनाना किसी वाइल्ड पिकनिक पर जाने जैसा है। ऐक्टर ने कहा कि वह हर बात में शानदार हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि करीना कपूर एक चुटकी में मम्मी, दोस्त और को-स्टार बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि उनके फैंस करीना कपूर और उन्हें एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय हम दोनों के लिए इस फिल्म से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। राज मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं। 'गुड न्यूज' दो कपल की कहानी है जो जल्द ही पैरंट्स बनने वाले हैं लेकिन यह दोनों कपल एक अजीब परिस्थिति में ही फंस जाते हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2qyeNcM

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार