विडियोः अर्जुन ने बताई 'पानीपत' की जर्नी
और कृति सैनन की अपकमिंग फिल्म '' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ, तब से लोगों के अंदर फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। इस समय दोनों ऐक्टर्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ने फिल्म की जर्नी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। अर्जुन कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में उन्होंने सदाशिव राव भाऊ बनने के बारे में बताया है। इस विडियो में फिल्म के कुछ ऐक्शन सीन भी दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, 'पानीपत से सदाशिव राव भाऊ! 6 दिसंबर को रिलीज होगी।' यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की लड़ाई पर आधारित है। अर्जुन कपूर मराठा सेना के सेनापति सदाशिव राव भाऊ के रोल में दिखेंगे तो वहीं संजय दत्त नेगेटिव किरदार निभाते हुए पर्दे पर अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखेंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस पीरियड फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2RcghUC
Comments
Post a Comment