अपनी 600 की साड़ी को लेकर बोलीं कंगना

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में उस वक्त सुर्खियां बटोरीं, जब वह कॉटन की साड़ी में एयरपोर्ट पर नजर आईं। इसी को लेकर कंगना ने कहा कि जरूरत से ज्यादा संसाधनों का उपयोग करने वाली पीढ़ी मेरी 600 रुपये की साड़ी को भी नोटिस कर रही है। कंगना ने लोगों और फैशन इंडस्ट्री से विचारशील होने और मशहूर हस्तियों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। कंगना ने कहा, 'लोगों ने इसे नोटिस किया यह जानकर मुझे खुशी हुई। मैं फैशन इंडस्ट्री को कहती हूं कि हम एक पीढ़ी के रूप में संसाधनों का जरूरत से ज्यादा उपभोग कर रहे हैं। हमें विचारशील होना होगा।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब लोग दूसरी तरह का स्टाइल करें तो उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। कंगना ने कहा, 'उन्हें चाहिए कि वे काम की तारीफ करें। हम ऑर्गेनिक कच्ची सामग्री तब लेना पसंद करते हैं, जब वह फैंसी स्टोर में आती है, लेकिन हम वास्तव में उन लोगों (किसान और हैंडीक्राफ्ट्समैन) को नहीं देखते, जो तैयार करते हैं। वे बहुत गरीब होते हैं। वे कीटनाशक और सिंथेटिक कपड़े खुद से नहीं खरीद सकते। हमें इसका एहसास नहीं है। हमें उनकी सराहना करनी चाहिए।' यहां हम आपको एक बार फिर याद दिला दें कि कंगना की बहन रंगोली ने खुद यह ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने जयपुर जाते समय एयरपोर्ट पर 600 की साड़ी पहनी है और इसी के बाद उनकी इस साड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, रंगोली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने कंगना के लक्जूरियस बैग और ब्लेज़र की ओर इशारा करना शुरू कर दिया। किसी ने कॉमेंट किया, '600 की साड़ी के साथ प्राडा की बैग क्यों? बिल्कुल पाखंडी।' वहीं एक अन्य यूजर ने कंगना की बहन को झूठा बताया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MCKzyG

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार