इलियाना का अपने बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप?

ऐसा लग रहा है कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ और उनके लॉन्ग टाइम ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड एंड्र्यू नीबोन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप से क्विट कर लिया है। इलियाना ने वे सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से साफ कर दी हैं, जिनमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही थीं। हालांकि, इलियाना ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कभी कुछ खुलकर नहीं कहा, लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें प्यार की कहानी साफ कहती नजर आ रही थीं। अपने कई इंस्टाग्राम पोस्ट में इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड को husband लिखकर भी टैग किया था। बता दें कि दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने कई पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड को हज्बंड लिखकर टैग किया था, जिसके बाद से कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है। पिछले साल इलियाना ने क्रिसमस के मौके पर सजे हुए ट्री के साथ कैप्शन में नीबोन को हबी लिखा था। तभी से दोनों के बीच रिश्तों को लेकर मीडिया में चर्चा होने लगी थी। यहां तक कि ऐक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की भी काफी चर्चा हुई, लेकिन इलियाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन खबरों को गलत बताया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐंड्र्यू नीबोन ऑस्ट्रेलिया के फेमस प्रफेशनल फ़ोटोग्राफ़र हैं, जिनका इलियाना के साथ मॉडलिंग के दिनों से ही संबंध था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2U7Jgsf

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार