मेंटल इलनेस पर जागरूकता फैला रहे विकास गुप्ता

'एस ऑफ स्पेस' के होस्ट इन दिनों शो के दूसरे सीजन में व्यस्त हैं। बिग बॉस 11 फेम विकास गुप्ता कई यूथ बेस्ड रिऐलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। इन शोज में विकास अलग-अलग मुद्दों पर युवाओं को जागरूक करते हैं। इन दिनों वह मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से खास बातचीत में विकास ने बताया कि मानसिक समस्याओं के बारे में समझना कितना जरूरी है। विकास ने कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि अपने शो में और अपने काम से इस मुद्दे को उठाऊं। कई बार लोग एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। पैरंट्स भी इस बारे में बात नहीं करते हैं। लोग से पीड़ित लोगों को पागल कहते हैं या फिर उन्हें बुरा समझने लगते हैं। इन्हें इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है।' पढ़ेँ: अपने शो के जरिए विकास युवाओं में जागरूकता फैला रहे हैं। वह बता रहे हैं कि कैसे लोग बुराई से दूर रह सकते हैं। विकास का कहना है, 'हर कोई अच्छा नहीं होता है। कई लोग बुराई करते हैं और इसके पीछे कई वजहें होती हैं।' पढ़ें: विकास गुप्ता बिग बॉस 11 में हिस्सा लेकर काफी पॉप्युलर हुए थे। वह शो में मास्टरमाइंड के रूप में जाने जाते थे। शो के दौरान विकास की शिल्पा शिंदे से खूब टक्कर रही।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZnbErq

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार