अनुपम ने ऐनिवर्सरी पर शेयर किया स्वीट मेसेज

बॉलिवुड के दिग्गज कलाकार और अपनी शादी की 34वीं सालगिरह मना रहे हैं। इन दोनों की शादी 26 अगस्त 1985 में हुई थी। तभी से अनुपम और किरण बॉलिवुड के फेवरिट कपल बने हुए हैं। अनुपम ने इस मौके पर एक फोटो शेयर कर किरन को विश किया है। ट्विटर पर अपनी शादी का एक फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'डीयरेस्ट किरण, शादी की 34वीं सालगिरह मुबारक हो। बहुत लंबा वक्त जिंदगी का साथ में तय किया है हमने। 34 साल गुजर गए लेकिन लगता है कि जैसे कल की ही बात है। मुझे प्यार है उस जिंदगी से जो हमने साथ में बिताई है। सालगिरह मुबारक।' अनुपम खेर के इस प्यारे मेसेज पर बॉलिवुड ने भी रिऐक्ट किया है। अनुपम के इस पोस्ट पर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, रितेश देशमुख, नीना गुप्ता जैसे बॉलिवुड कलाकारों ने कॉमेंट कर बधाई दी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33Y7o5h

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार