जब दीपिका के शो के सेट पर पहुंच गए पति शोएब

'कहां हम कहां तुम' ऐक्ट्रेस और उनके पति शोएब इब्राहिम का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दीपिका अकसर सोशल मीडिया पर शोएब के साथ खट्टे-मीठे पल शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर शोएब के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। फैन्स के लिए दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीर कहां हम कहां तुम के सेट की ही है। कहां हम कहां तुम के सेट पर दीपिका उस समय काफी खुश हो गईं जब अचानक शोएब वहां उन्हें पिक करने आ गए। दीपिका ने एक उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि शोएब वहां खासतौर से उन्हें लेने के लिए आए थे। कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'सिर्फ मुझे घर ले जाने के लिए आए हैं। क्यूट है न?' आप भी देखिए, दीपिका और शोएब की प्यारी सी तस्वीर। पढ़ें: बता दें कि दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर बनी थीं। इस शो में भी शोएब के लिए उनका प्यार जगजाहिर हुआ था। वह अकसर शोएब की बात करती नजर आती थीं। शोएब के बारे में बुरा-भला कहे जाने पर वह सभी घरवालों से झगड़ भी पड़ी थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zmHHgK

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार