रिहर्सल कर रही थीं आलिया तभी आ गई बुरी खबर

आलिया भट्ट बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसस में से एक हैं जो अपने किरदार में ढलने के लिए पूरी जान लगा देती है। 'राजी', 'हाइवे', 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में उनकी ऐक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इसी टैलंट के बल पर उनकी झोली में की फिल्म '' भी आ गई। इस फिल्म के लिए भी पूरे जुनून से काम कर रही थीं कि अचानक उन्हें एक बुरी खबर का सामना करना पड़ा। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' में और मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। आलिया के साथ ही फैन्स भी इस फिल्म के लिए खासा एक्साइटेड थे लेकिन सोमवार को भंसाली प्रॉडक्शन ने कन्फर्म किया कि फिलहाल यह फिल्म रोकी जा रही है। आलिया को यह खबर तब मिली जब वह सेट पर फिल्म के एक गाने की रिहर्सल कर रही थीं। पढ़ें: सूत्रों के अनुसार इस गाने के लिए महबूब स्टूडियो में एक भव्य सेट तैयार किया गया था। सलमान खान करीब 15 दिन बाद शूटिंग जॉइन करने वाले थे। शूट से पहले आलिया अपनी रिहर्सल कर रही थीं। शूटिंग के ऐन पहले खबर आई कि फिल्म टल गई है और सेट हटाने को कहा गया है। पढ़ें: बता दें कि पहले सलमान खान ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि इंशाल्लाह ईद पर रिलीज नहीं होगी। इसके बाद भंसाली प्रॉडक्शन ने ट्वीट किया कि फिलहाल फिल्म को रोका जा रहा है। इसके बारे में आगे और अपडेट्स दिए जाएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30A4EJe

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार