इंटरनेट पर छाए हाउसफुल 4 के मजेदार पोस्टर्स

अक्षय कुमार की फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वह इसके नए-नए पोस्टर्स के साथ लोगों के मन में उत्सुकता जगाते जा रहे हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें यह कहा गया था कि 16वीं सदी से 21वीं सदी के युग में एंट्री के लिए तैयार रहें। आज यानी बुधवार को अक्षय ने इसका एक मजेदार पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से। हाउसफुल 4 के ट्रेलर में गवाह बनिए, कैसे गड़बड़ियों, कन्फ्यूजन और पागलपन के साथ वह अपना यह सफर तय करते हैं, जो कि 27 सितंबर को आ रहा है। पोस्टर के साथ लिखा है बाला शैतान का साला, जिसे लेकर अक्षय के फॉलोअर्स ने कॉमेंट्स भी किए हैं और अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काफी एंटरटेनिंग हो सकती है। बता दें कि हाउसफुल सीरीज अक्षय कुमार के फैंस की फेवरिट फ्रैंचाइजी रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 4 काफी बजट में बन रही है। सोर्सेज की मानें तो स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। फिल्‍म पहले साजिद खान डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन अब इसे फरहाद सामजी बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कॉमिडी फिल्‍म पुनर्जन्म पर आधारित है। फिल्‍म के लिए दो सिनेमेटोग्राफर्स काम कर रहे हैं जो कि 16वीं के साथ-साथ 21वीं सेंचुरी को भी कैप्‍चर करेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2mtFvkd

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार