मरजावां: ट्रेलर लॉन्च से पहले आया नया पोस्टर

जब से और की फिल्म '' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है तभी से यह चर्चा में है। इसका ट्रेलर आज गुरुवार 26 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर लॉन्च से पहले ही फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें फिल्म की हिरोइन भी दिख रही हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'इश्क और इंतेकाम की सब हद होगी पार। आज दोपहर 1 बजे रिलीज होगा मरजावां का ट्रेलर।' नए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा घायल अवस्था में दिख रहे हैं और उनकी बाहों में तारा सुतारिया दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर के साथ एक टैग लाइन भी लिखी है 'इश्क में मरूंगा भी, मारूंगा भी।' फिल्म के डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मरजावां एक लव स्टोरी है जिसमें आपको खूब सारा ऐक्शन और डायलॉगबाजी देखने को मिलेगी। फिल्म में रितेश विलन का रोल कर रहे हैं जिसका डार्क सेंस ऑफ ह्यूमर है।' सिद्धार्थ के कैरक्टर के बारे में उन्होंने बताया कि उनके किरदार का नाम रघु है जो मुंह में तीली लिए डायलॉगबाजी करता दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि यह कैरक्टर अमिताभ बच्चन के 'दीवार' के कैरक्टर विजय से प्रेरित है। 'मरजावां' में रकुल प्रीत सिंह भी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी और यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2lj2WN0

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार