प्रियंका ने बताया, निक को पसंद हैं बॉलिवुड गाने

पिछले साल ऐक्ट्रेस ने अमेरिकन सिंगर के साथ शादी की थी। यह कपल अपनी शादी से पहले और शादी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। प्रियंका अब अपने ससुराल में फिट हो गई हैं और निक भी इंडियन कल्चर में रमते जा रहे हैं। खासतौर पर निक पर बॉलिवुड का काफी असर पड़ रहा है। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उनके पति निक को बॉलिवुड फिल्मों के गाने सुनना काफी पसंद है। उनके मुताबिक, निक स्वभाव से पूरी तरह पंजाबी हैं। वह स्टेज पर जाने से पहले बॉलिवुड म्यूजिक सुनते हैं। इसके अलावा वह हिंदी रेडियो चैनलों पर गाने भी सुनते रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि निक बॉलिवुड म्यूजिक को 'हाइप म्यूजिक' कहते हैं। उनके ड्रेसिंग रूम में हर समय बॉलिवुड म्यूजिक ही चलता रहता है। इस बारे में आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब निक इंडिया आए थे तभी तुरंत उन्हें यहां से प्यार हो गया था। वैसे कुछ दिनों पहले डैनियल जोनस का शेयर किया एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें निक और प्रियंका चोपड़ा एक बॉलिवुड सॉन्ग पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी है। शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल्स में दिखाई देंगी। यह फिल्म आने वाले 11 अक्टूबर 2019 को थिअटर्स में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2mcisdN

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार