तो अब 'राधे' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान?

जब यह खबर आई कि सुपरस्‍टार ने फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'इंशाअल्‍लाह' छोड़ दी, उनके फैंस निराश हो गए। इसके बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि उनका अगला प्रॉजेक्‍ट कौन सा होगा। हालांकि, सलमान ने संजय की फिल्‍म छोड़ते हुए ही आश्‍वस्‍त कर दिया था कि अगले साल भी ईद पर उनकी फिल्‍म रिलीज होगी। अब खबर है कि उन्‍होंने 'राधे' नाम की फिल्‍म साइन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'दबंग 3 के बाद राधे सलमान की अगली फिल्‍म होगी और यह ईद 2020 पर रिलीज होगी। 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे पहले ही ऐक्‍टर राधे के कई हिस्‍सों की शूटिंग करेंगे।' सूत्र ने आगे बताया, 'राधे का डायरेक्‍शन भी प्रभु देवा ही करेंगे। वह दबंग 3 के शूट और पोस्‍ट प्रॉडक्शन के साथ राधे के प्री-प्रॉडक्‍शन का भी काम देख रहे हैं।' सूत्र के मुताबिक, 'राधे एक कोरियन फिल्‍म का ऑफिशल अडैप्‍शन है और यह 2015 में आई 'वेटरन' का रीमेक नहीं है। प्रड्यूसर्स ने कोरियन फिल्‍म के नाम को काफी सीक्रेट रखा है जिसके राइट्स उन्‍होंने खरीद लिए हैं। वे प्रभु देवा और सलमान के साथ स्‍क्रिप्‍ट को फाइनल टच दे रहे हैं।' कहा जा रहा है कि फिल्‍म का ऑफिशल अनाउंसमेंट कभी भी हो सकता है। बता दें, इससे पहले सलमान ने 2003 में आई फिल्‍म 'तेरे नाम' में राधे का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्‍होंने 2009 में आई ऐक्शन फिल्‍म 'वॉन्‍टेड' में भी राधे नाम के कैरक्‍टर को प्‍ले किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2l4uUvP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार