बिग बी ने बताया, कैसे कम हुआ 5Kg वजन

कुछ दिन पहले को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे जिसके बाद फैन्स के बीच उनकी चिंता बढ़ गई थी। हाल ही में ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि स्वास्थ्य एक बेहद निजी मामला होता है। अब उन्होंने अपने ब्लॉग में अपने हॉस्पिटल विजिट के बारे में एक और बात कही है। अमिताभ ने कहा है कि अस्पताल में रहने के दौरान उनका 5 किलो वजन घटा है। उन्होंने इसका क्रेडिट कंट्रोल्ड डायट और आराम को दिया। बीते 15 अक्टूबर को अमिताभ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे और 18 अक्टूबर को डिस्चार्ज हुए थे। वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे लेकिन उनकी बिगड़ी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद अमिताभ ने अपने ब्लॉग में स्वस्थ होने की जानकारी दी थी और कहा था कि स्वास्थ्य एक निजी मामला है। अब उन्होंने वहां 5 किलो कम हुए वजन के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में वजन कम हुआ है। लगभग 5 किलो वजन कम हो गया है और मेरे लिए यह बहुत अच्छा है। चलने में हल्का महसूस हो रहा है। कंट्रोल्ड डायट और चलने में आराम की वजह से ऐसा हुआ है।' बिग ने यह भी लिखा कि 5 किलो वजन कम होने के बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2N5K0Li

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार