आपने देखा, बाला का नया गाना 'ना गोरिये'

आयुष्मान खुराना बीते काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म बाला को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट भूमि पेडनेकर और यामी गौतम हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का पहला गाना डोन्ट बी शाय रिलीज हुआ था। यह गाना देखते ही देखते म्यूजिक चार्ट्स में छा गया। अब मेकर्स ने दूसरा गाना ना गोरिये भी लॉन्च कर दिया है और यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में आपको आयुष्मान खुराना का सेक्सी साइड देखने को मिलेगा। गाने की शुरुआत में आयुष्मान ब्लैक सूट में एक कमरे में एंटर करते नजर आते हैं। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें पंजाबी फिल्मों की दिलों की धड़कन सोनम बजवा स्पेशल अपीयरेंस में हैं। यह मजेदार गाना आपको भी डांस करने पर मजबूर कर देगा। आयुष्मान ने यह गाना अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा, ऐसा गाना जिसे देखकर आप ना कहेंगे और कह भी नहीं पाएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/367zYC4

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार