मंदिर पहुंचे तापसी के पैरंट्स, पपराजियों से घिरे

शुक्रवार को की फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई है। रिलीज के बाद तापसी अपने पैरंट्स संग सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर पहुंचते ही तापसी को पपराजियों ने घेर लिया। सिर्फ ही नहीं, मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी भी तापसी को वहां देखकर खुश हो गए। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें तापसी दर्शन के लिए सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची हैं। तापसी के साथ उनके ममी-पापा भी हैं। गाड़ी से उतरते ही तापसी को पपराजियों ने घेर लिया। तापसी ने भी रुककर उन्हें पोज दिया। इतना ही नहीं, जब तापसी मंदिर में गईं तो वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने भी उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। तापसी ने भी खुशी-खुशी उनके साथ सेल्फी ली। बता दें कि शुक्रवार को ही तापसी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज हुई है। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। फिल्म शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की असल कहानी पर बेस्ड है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3437xUg

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार