बेटे की ऐक्टिंग पर बोले SRK,उसमें वो बात नहीं

बॉलिवुड के बादशाह फिल्म 'जीरो' के बाद से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दिए हैं और फैन्स को उनकी अगली अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आर्यन खान के भी बॉलिवुड डेब्यू की चर्चा होती रहती है। लोगों को इंतजार है कि किंग खान के बेटे आर्यन भी ऐक्टिंग में जल्द ही अपना कदम रखें। हालांकि, शाहरुख कई बार कह चुके हैं कि आर्यन फिल्मों में ऐक्टिंग नहीं करना चाहते हैं। अब एक कार्यक्रम में उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। शाहरुख खान कई बार बता चुके हैं कि आर्यन ऐक्टिंग में नहीं फिल्ममेकिंग में रुचि रखते हैं। वह इस समय अमेरीका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई भी कर रहे हैं। अब एक कार्यक्रम में बात करते हुए शाहरुख ने एक बार फिर से आर्यन की ऐक्टिंग पर बात की है। उन्होंने आर्यन के ऐक्टिंग न करने की वजह बताई। शाहरुख ने कहा, 'मेरा बेटा ऐक्टिंग नहीं करना चाहता है और मुझे लगता है कि वह ऐक्टिंग नहीं कर सकता है। भारत में ऐसा है कि फिल्मस्टार का बेटा है तो फिल्मस्टार ही बनेगा। वह अच्छा दिखता है, लंबा है, ठीक है। लेकिन उसमें वह बात नहीं है जो ऐक्टिंग के लिए जरूरी है और वह खुद भी यह बात समझता है। वह एक अच्छा लेखक है।' शाहरुख ने यह भी कहा कि आर्यन ने उनसे कहा था कि वह ऐक्टिंग नहीं करना चाहते क्योंकि उनकी तुलना हमेशा उनके पिता से होगी। अगर वह अच्छा करेंगे तो लोग कहेंगे कि अरे वह तो शाहरुख का बेटा है, यह तो उसके जीन्स में है। और अगर वह अच्छा नहीं करेंगे तो कहा जाएगा कि देखो उसके पिता ने क्या किया और वह क्या कर रहा है। शाहरुख ने आर्यन की इन बातों को बेहद ईमारदार और प्रैक्टिकल बताया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WeZfpm

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार