'थलाइवी' टीम के साथ कंगना का नाइट आउट

विवादों के कारण चर्चा में बनी रहने वाली ऐक्‍ट्रेस अपनी आने वाली फिल्‍मों से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। वह अब ऐक्‍ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में लीड स्‍टार के रोल में नजर आएंगी। फिल्‍म के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं और इसका अंदाजा उनके इंटरनेट पर वायरल होने वाले फोटोज और विडियोज से लगाया जा सकता है। हाल ही में कंगना लुक टेस्‍ट के दूसरे राउंड के लिए लॉस एंजेलिस रवाना हुईं। वहां के फोटोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जिसमें कंगना अपनी टीम के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताते दिख रही हैं। इसके अलावा एक विडियो भी सामने आया है जिसमें टीम के साथ ऐक्‍ट्रेस इंजॉय करती नजर आ रही हैं। बता दें, इस फिल्‍म में कंगना बिल्‍कुल ही अलग अवतार में होंगी और उनका पूरा ट्रांसफर्मेशन होगा। साल 2020 की सबसे बड़ी हिट देने के लिए 'थलाइवी' की टीम कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। हॉलिवुड के प्रॉस्‍थेटिक एक्‍सपर्ट जैसन कॉलिन्‍स को फिल्‍म के लिए हायर किया गया है। बता दें, जैसन ने मशहूर हॉलिवुड फिल्‍म 'कैप्‍टन मार्वेल' के लिए भी काम किया है। बात करें कंगना की तो वह 'थलाइवी' के अलावा अश्विनी अय्यर तिवारी की 'पंगा' में भी नजर आएंगी। फिल्‍म में रिचा चड्ढा भी अहम रोल में होंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2BJpE5j

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार