आपने देखा, राजकुमार राव का दिवाली मेसेज?

दिवाली की फेस्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं और पूरा देश जश्न के मूड में आ चुका है। ऐसे में बॉलिवुड ऐक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से दिवाली पर एक बढ़िया मेसेज शेयर किया है। इस विडियो मेसेज में प्रधानमंत्री का भी खास संदेश है। इस मेसेज में दिखाया गया है कि दिवाली पर हम सिर्फ अपने घर पर रोशनी और मिठास न लाकर जरूरतमंदों के लिए भी कुछ करें। इस विडियो मे टीवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। राजकुमार ने इस मेसेज में वॉइस ओवर दिया है और कहा है कि हर प्रदेश में अलग रिवाज होता है क्यों न हम एक रिवाज बनाएं जो हम सबके बीच समान हो और सबको साथ बांध लाए। इसे हम कहें इंडिया वाली दिवाली जिसमें आसपास के जरूरतमंदों को नए पुराने कपड़े, खिलौने, खाना पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। इस दिवाली में प्रधानमंत्री का भी संदेश है। राजकुमार ने इसे #IndiaWaliDiwali का हैशटैग दिया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32O5Eub

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार