विडियो में दिखा भूमि का इस साल का सफर

ऐक्ट्रेस अपनी शानदार ऐक्टिंग से बॉलिवुड में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। इस साल भूमि ने कई अलग-अलग रोल्स से फैन्स को एंटरटेन किया। भूमि के लिए यह साल काफी अच्छा साबित हुआ। उन्होंने कई हटके रोल निभाए जिनकी खूब तारीफ भी हुई। अब भूमि ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें उनका बीते साल का फिल्मी सफर दिख रहा है। इस साल भूमि सबसे पहले फिल्म 'सोन चिरिया' में नजर आई थीं। इस फिल्म में इंदुमती के किरदार ने उन्होंने पर्दे पर अपना दमखम दिखाया था। उनकी फिल्म 'सांड की आंख' का भी दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में भूमि ने एक बुजुर्ग शूटर चंद्रो तोमर का किरदार निभाया। भूमि पेडनेकर फिल्म 'बाला' में आयुष्मान खुराना और 'पति पत्नि और वो' में भी काम किया। अब इस विडियो के जरिए, भूमि ने साल 2019 के सफर को याद किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/355vkTp

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार