कैट संग हॉरर कॉमिडी फिल्‍म में दिखेंगे सिद्धांत

फिल्‍म 'गली बॉय' से डेब्‍यू करने वाले बॉलिवुड ऐक्‍टर पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में हैं। डायरेक्‍टर जोया अख्‍तर की फिल्‍म में एमसी शेर का रोल निभाने के बाद अब उनके पास 2020 में कई सारी फिल्‍में हैं। बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि और ईशान खट्टर के साथ एक ऐक्‍शन एंटरटेनर फिल्‍म के लिए सिद्धांत को साइन किया गया है। हालांकि, तीनों में से किसी ने इस बारे में बात नहीं की। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सिद्धांत ने कैट के साथ फिल्‍म के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा, 'कटरीना कैफ के साथ हॉरर कॉमिडी फिल्‍म पर काम कर रहा हूं जो कि साल के अंत तक शुरू हो सकती है।' सिद्धांत और कैट के फैंस दोनों टैलंटेड ऐक्‍टर्स को एकसाथ देखने के लिए एक्‍साइटेड हैं। हालांकि, फिल्‍म में ईशान भी होंगे, इसे लेकर कन्‍फर्मेशन आना बाकी है। इसके अलावा सिद्धांत अब दीपिका पादुकोण और अनन्‍या पांडे के साथ शकुन बत्रा की एक फिल्‍म में काम करने के लिए तैयार हैं। इस खबर को करण जौहर एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए कन्‍फर्म भी कर चुके हैं। यह फिल्‍म 12 फरवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्‍म के बारे में सिद्धांत ने बताया था कि इसमें रिलेशनशिप्‍स के डार्कर साइड को दिखाया जाएगा और वह शकुन के साथ काम करने और दीपिका व अनन्‍या के साथ रोमांस करने को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ER1hUP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार