'कबीर सिंह' कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलीं जाह्नवी कपूर

पहली फिल्म 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर के पास जो फिल्म प्रॉजेक्ट्स हैं वे उनकी ऐक्टिंग की काबिलियत की परीक्षा जरूर लेंगे। दर्शकों को हर फिल्म में उनका नया रूप देखने को मिलेगा जो उनकी ऐक्टिंग वैरायटी को भी शो करेगा। वैसे किसी खास रोल को निभाने की बात आए तो इसके लिए जाह्नवी 'कबीर सिंह' को चुनेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने कहा कि वह 'कबीर सिंह' और 'जोकर' के किरदार के फीमेल वर्जन को प्ले करना चाहती हैं, जो महिलाओं की बंधी-बंधाई इमेज से हटकर पर्दे पर पेश करेगा। 'कबीर सिंह' को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर भी जाह्नवी ने रिऐक्शन दिया कि उन्होंने मूवी देखी है और उन्हें इस बात का अहसास है लोगों ने इस पर चिंता और गुस्सा क्यों जाहिर किया था। जाह्नवी ने कहा कि उन्हें पता है कि भारत में फिल्में लोगों पर काफी असर डालती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आर्ट को किसी भी तरह के मानदण्ड में नहीं बांधना चाहिए। जाह्नवी की मानें तो आर्ट का काम ही लोगों को असहज करना है ताकि बात शुरू हो और 'कबीर सिंह' ऐसा करने में कामयाब हुई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QjBbiQ

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार