नागरिकता संशोधन कानून पर बोले सैफ अली खान
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि एक नागरिक होने के नाते वह देश में मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। 49 वर्षीय अभिनेता बॉलिवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने नए कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण फैली अशांति पर प्रतिक्रिया दी है। सैफ ने देश में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा, 'कई चीजें हैं जिससे हम चिंतित हैं, देखता हूं कि ये सब कहां जाकर खत्म होगा।' फरहान अख्तार, परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन और स्वरा भास्कर जैसी कई बॉलिवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। फिल्म उद्योग के नामी कलाकारों की इस मुद्दे पर चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे सवाल पर सैफ ने कहा कि हर किसी के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने या न करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, 'शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है और न करना भी हर व्यक्ति का अधिकार है।' सैफ ने कहा कि वह स्थिति को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं और अच्छी तरह से समझने के बाद ही अपनी राय रखेंगे। अभिनेता ने कहा, 'प्रेस में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है।' उन्होंने कहा कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Skb7Xr
Comments
Post a Comment