कंगना के बयान पर मनीष सिसोदिया का जवाब

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने मंगलवार को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के टैक्स को लेकर दिए गए बयान पर उनकी निंदा की। कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा था कि भारत में सिर्फ कुछ लोग टैक्स का भुगतान करते हैं, जबकि बाकी लोग उन पर निर्भर हैं। बुनियादी अर्थशास्त्र को लेकर उन्हें सबक देते हुए दिल्ली के वित्तमंत्री ने उनसे कहा कि कोई दिहाड़ी मजदूर प्रत्यक्ष कर भले ही नहीं देता है लेकिन अप्रत्यक्ष कर का भुगतान वह भी करता है। मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करते हुए कहा, 'हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना हर स्थिति में गलत है। यह मानवता और कानून के खिलाफ है लेकिन यह देश सिर्फ तीन फीसदी लोगों के कर पर आश्रित नहीं हैं। देश का हर व्यक्ति कर देता है, एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर अरबपति तक।' अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंगा' के ट्रेलर लॉन्च पर सोमवार को कंगना रनौत ने कहा, 'हम अभी भी स्वतंत्रतापूर्व काल में हैं, जहां हमारा देश बंधन में है और लोगों ने हमें बल से या बंदूक से बंधक बना लिया है। शांतिपूर्ण लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, देश को बंद कर रहे हैं या कर नहीं दे रहे हैं।' डिप्टी सीएम ने कंगना रनौत की निजी आय में दिहाड़ी मजदूर के योगदान की याद दिलाते हुए कहा, 'और हां! यहां तक कि एक मजदूर जब सिनेमा देखने जाता है तो वह फिल्म स्टार की तिजोरी में योगदान देता है और देश के लिए मनोरंजन टैक्स का भुगतान करता है। अब सोचिए कि कौन किस पर निर्भर है।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sq3PBp

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार