अक्षय-कैट ने मनाया क्रिसमस, किया परफॉर्म

और ने अब तक 'वेलकम', 'नमस्‍ते लंदन' जैसी कई फिल्‍मों में एकसाथ काम किया है। दोनों की ऑन-स्‍क्रीन केमिस्‍ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है। अब वे रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अक्षय और कैट एक चर्च में बच्‍चों से मिले। यही नहीं, दोनों ने बच्‍चों के लिए परफॉर्म भी किया। जहां अक्षय वाइट टी-शर्ट, ब्‍लैक डेनिम और शूज में कैजुअल लुक में नजर आए, वहीं कटरीना ब्‍लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट्स में हमेशा की तरह खूबसूरत दिखीं। दोनों ऐक्‍टर्स स्‍टेज पर फिल्‍म सिंह इज किंग के गाने 'तेरी ओर' पर थिरकते नजर आए। इस दौरान बच्‍चों ने उनके लिए चियर किया। देखें विडियो: इस बीच अक्षय और कटरीना ने 'सूर्यवंशी' की टीम के साथ भी क्रिसमस सेलिब्रेट किया। ऐक्‍ट्रेस ने इसकी तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। बात करें फिल्‍म 'सूर्यवंशी' की तो इसमें अक्षय एक एटीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे जबकि कैट उनकी लवर के रोल में होंगी। फिल्‍म अगले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/399ncEO

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार