कियारा को 'कबीर सिंह' शाहिद ने यूं किया विश

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की आखिरी फिल्म 'गुड न्यूज' थी। हालांकि लोग आज भी उनके कबीर सिंह के किरदार 'प्रीति' को नहीं भूल पाए हैं। कियारा का आज (31 जुलाई) को बर्थडे है। उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उनको विश कर रहे हैं। इस बीच उनके 'कबीर सिंह' को-स्टार ने उनको मजेदार स्टाइल में विश किया है। शाहिद की मजेदार विश शाहिद ने इंस्टाग्राम पर कियारा के लिए एक तस्वीर पोस्ट की है और मेसेज लिखा है, हैपी बर्थडे प्रीति (कियारा आडवाणी). कबीर की विश है कि तुझे कभी कोई टच न करे। साथ में शाहिद का बिटमोजी भी है। ब्लॉक बस्टर थी 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना की थी लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। फिल्म में शाहिद कियारा की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके गाने भी काफी हिट रहे थे। इन फिल्मों में आएंगे नजर वर्क फ्रंट पर बात करें तो कार्तिक 'जर्सी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर होंगी। वहीं कियारा कार्तिक आर्यन के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी। वह 'शेरशाह' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XdtKOs

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार