वकील का मुंबई पुलिस पर चौंकाने वाला खुलासा

के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। यह एफआईआर पटना में दर्ज हुई है। ANI के मुताबिक उनके वकील ने बताया है कि अब एफआईआर दर्ज हुई है क्योंकि मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी बल्कि उन पर बड़े प्रॉडक्शन हाउसेज का नाम लेने का दवाब बनाया जा रहा था। बताया क्यों देर से दर्ज हुई रिया के खिलाफ रिपोर्ट सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने में 44 दिन का वक्त इसलिए लगा क्योंकि मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। पटना पुलिस भी झिझक रही थी। लेकिन सीएम नीतिश कुमार और मिनिस्टर संजय झा के समझाने के बाद FIR दर्ज हो सकी। सुशांत के पिता के वकील का कहना है कि वे चाहते हैं कि मामले की जांच पटना पुलिस करे। परिवार ने अब तक CBI जांच की मांग नहीं की है। पटना पुलिस का भी आया बयान सुशांत के पिता के वकील ने बिहार के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया। वहीं पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने बताया, FIR दर्ज की जा चुकी है। शुरुआती जांच चल रही है। इस वक्त यह कहनी सही नहीं होगा कि किस पर सवाल उठाया जाएगा। जिनके भी नाम सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दिए थे सबके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2X4M3p1

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार