टोनी कक्कड़ के गाने पर कुर्ता पकड़कर नाचे जीजा रोहनप्रीत, वीडियो देख फैन्स ने उड़ाया मजाक
रोहनप्रीत बेहतरीन सिंगर हैं और मस्त डांस भी करते हैं। रीसेंटली वह नेहा कक्कड़ के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। अब नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के गाने पर रोहनप्रीत ने मजेदार डांस किया है। इसकी झलक अपने फैन्स को भी दिखाई है। रोहन टोनी के गाने 'कुर्ता पजामा' पर नाचे हैं। फैन्स ने उनके मजे लिए हैं। टोनी कक्कड़ पर रोहनप्रीत ने बरसाया प्यार रोहनप्रीत ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, कुर्ता पजामा काला काला मेरा फेवरिट गाना। टोनी कक्कड़ भाई लव यू। इतने अमेजिंग गाने कैसे बना लेते हो भाई। आपके अगले गाने का इंतजार है। शादी का 1 महीना पूरा होने पर किया सेलिब्रेट उनकी इस वीडियो क्लिप पर मजेदार कॉमेंट्स आए हैं। कई लोगों ने टोनी कक्कड़ के गाने का मजाक उड़ाया है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महीना पूरा हुआ है। इस सेलिब्रेशन की झलक वह अपने फैन्स को वीडियो के जरिये दे चुके हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kZL2HH
Comments
Post a Comment