Who is Ruchikaa Kapoor: जानिए, कौन हैं शाहीर शेख की खूबसूरत हमसफर रुचिका कपूर

'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' और 'महाभारत' फेम ने शादी कर ली है। करीब दो साल की डेटिंग के बाद उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज कर ली है। यह कपल आगे जून 2021 में पारंपरिक तरीके से शादी करेगा। शाहीर और रुचिका की पहली मुलाकात फिल्‍म 'जजमेंटल है क्‍या' के सेट पर हुई थी। रुचिका को लेकर लोगों की दिलचस्‍पी बढ़ गई है। सभी यह जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं, एकता कपूर और रुचिका कपूर का क्‍या कनेक्‍शन है, आपके सभी सवालों के जवाब यहां हैं-
  1. कौन है शाहीर शेख की पत्‍नी रुचिका कपूर?रुचिका कपूर फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री की दुनिया से जुड़ी हैं। वह एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्‍चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रड्यूसर और एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। रुचिका ने क्रिएटिव प्रड्यूसर के तौर पर बालाजी फिल्‍म्‍स के लिए 'जजमेंटल है क्‍या', 'लैला मजनू' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्‍मों के लिए काम किया है।
  2. रुचिका कपूर कहां की रहने वाली है?रुचिका कपूर मुंबई की ही रहने वाली हैं। जबकि शाहीर शेख जम्‍मू के रहने वाले हैं। दोनों कोर्ट मैरिज के बाद फिलहाल जम्‍मू चले गए हैं।
  3. रुचिका कपूर का जन्‍म कब हुआ, उनकी उम्र क्‍या है?रुचिका कपूर का जन्‍म 21 जून 1988 को मुंबई में हुआ है। वह 34 साल की हैं। उनके पति शाहीर शेख 36 साल के हैं। शाहीर का जन्‍म 26 मार्च 1984 को हुआ है।
  4. रुचिका कपूर ने कहां से पढ़ाई की है?रुचिका कपूर ने मुबंई के जमनाबाई नारसी स्‍कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्‍होंने जय हिंद कॉलेज से इंग्‍ल‍िश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।
  5. रुचिका कपूर और एकता कपूर कब से साथ काम कर रहे हैं?रुचिका कपूर ने मार्केटिंग हेड के तौर पर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्‍चर्स को 2014 में जॉइन किया था। वह बीते छह साल से एकता की कंपनी के लिए काम कर रही हैं।
  6. रुचिका कपूर के माता-पिता क्‍या करते हैं?रुचिका कपूर के पिता मुंबई में बिजनस करते हैं, जबकि उनकी मां होममेकर हैं।
  7. रुचिका कपूर के परिवार में और कौन-कौन है?माता-पिता के अलावा रुचिका के दो भाई और बहन हैं। उनके छोटे भाई का नाम रौनक कपूर है, जबकि उनकी बड़ी बहन का नाम राध‍िका है, जिन्‍होंने विशाल मोरजारिया से शादी की है।
  8. रुचिका कपूर किन फिल्‍मों की क्रिएटिव प्रड्यूसर रही हैं?रुचिका कपूर ने 2014 में एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्‍चर को जॉइन किया था। तब से अब तक वह करीना कपूर की फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग', 'एक विलन', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'लैला मजनू', 'लिपस्‍ट‍िक अंडर माय बुर्का' और कंगना रनौत की फिल्‍म 'जजमेंटल है क्‍या' के लिए काम कर चुकी हैं।
  9. रुचिका कपूर और शाहीर शेख की पहली मुलाकात कब हुई थी?रुचिका कपूर और शाहीर शेख की पहली मुलाकात 2 साल पहले 'जजमेंटल है क्‍या' के सेट पर हुई थी। इस फिल्‍म में कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी थी। इस मुलाकात के छह महीने बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।
  10. रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने कितने साल डेटिंग की?रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने करीब डेढ़ साल डेटिंग की और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया और बीते द‍िनों मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37c33xB

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार