देखें, करीना कपूर खान ने धर्मशाला में फैन्स के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
इस समय अपने पति सैफ और बेटे के साथ हिमालचल प्रदेश के में छुट्टियां बिता रहे हैं। दिवाली से पहले ही करीना और तैमूर धर्मशाला पहुंच गए थे जहां सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ कर रहे हैं। इसके बाद से ही धर्मशाला से करीना और तैमूर की दिलकश तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करीना कपूर अपने फैन्स के साथ धर्मशाला में तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में करीना रेड टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और वाइट जैकेट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना कपूर अगले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इससे पहले करीना कपूर ने तैमूर के साथ एक पॉटरी शॉप के साथ देखा गया था जिसमें तैमूर मिट्टी के बर्तन बना रहा था और इसके फोटो और वीडियो करीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। ऐक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पोट, पोट, पोट, लिटिल मैन के साथ पोट्री। धरमकोट स्टूडियो, कितना अच्छा स्टफ है।' वर्कफ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39dfpbu
Comments
Post a Comment