आंख मारकर दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल, गा रही हैं रणबीर कपूर का गाना
आंख मारकर रातोरात नैशनल क्रश बनने वाली फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी फंक्शन में नजर आ रही हैं। यहां सबके बीच उन्होंने रणबीर कपूर पर फिल्माया गया गाना 'चन्ना मेरेया' गाया है। बढ़िया सिंगर हैं प्रिया प्रकाश वारियर प्रिया प्रकाश पहले भी हिंदी गानों पर हाथ आजमा चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुछ और हिंदी गानों के वीडियोज हैं। प्रिया के ये क्लिप्स देखकर आपको भी मानना पड़ेगा कि वह अच्छी सिंगर हैं। बीच में डिऐक्टिवेट कर दिया था अकाउंट साल 2018 में प्रिया प्रकाश वारियर की एक क्लिप खूब वायरल हुई थी। इस क्लिप में वह आंख मारती नजर आई थीं। उनकी स्टाइल पर खूब मीम भी बने थे। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। बीच में वह अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिऐक्टिवेट कर चुकी हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UYUf8D
Comments
Post a Comment