शाहरुख करते थे सुहाना, अनन्या और शनाया की बेबीसिटिंग, गौरी रहती थीं पार्टियों में बिजी

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा से अपने बच्चों के लिए बेहद केयरिंग फादर रहे हैं। शाहरुख केवल अपने बच्चे ही नहीं बल्कि दूसरों के बच्चों को भी बहुत प्यार करते हैं। अब पता चला है कि जब गौरी घर पर नहीं होती थीं तो शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के अलावा अनन्या पांडे, शनाया कपूर के साथ ही अन्य बच्चों का ख्याल रखते थे।

शाहरुख खान हमेशा ही बच्चों के लिए बहुत केयरिंग रहे हैं। कम ही लोगों को पता है कि जब लंदन में गौरी अपनी सहेलियों के साथ पार्टी में बिजी रहती थीं तो शाहरुख घर पर बच्चों का ख्याल रखा करते थे।


शाहरुख करते थे सुहाना, अनन्या और शनाया की बेबीसिटिंग, गौरी रहती थीं पार्टियों में बिजी

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान हमेशा से अपने बच्चों के लिए बेहद केयरिंग फादर रहे हैं। शाहरुख केवल अपने बच्चे ही नहीं बल्कि दूसरों के बच्चों को भी बहुत प्यार करते हैं। अब पता चला है कि जब गौरी घर पर नहीं होती थीं तो शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के अलावा अनन्या पांडे, शनाया कपूर के साथ ही अन्य बच्चों का ख्याल रखते थे।



साथ में पली हैं सुहाना, अनन्या और शनाया
साथ में पली हैं सुहाना, अनन्या और शनाया

शाहरुख की बेटी सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन से ही बेहद खास सहेलियां रही हैं। अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर सुहाना के साथ खेलने के लिए शाहरुख के घर पर भी पहुंच जाती थीं। इसीलिए शाहरुख भी अनन्या और शनाया के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं।



लंदन में गौरी की पार्टी और शाहरुख की बेबी सिटिंग
लंदन में गौरी की पार्टी और शाहरुख की बेबी सिटिंग

एक रिऐलिटी शो में संजय कपूर की पत्नी और शनाया की मां महीप ने बताया कि लंदन में गौरी खान, चंकी की पत्नी भावना पांडे, नीलम कोठारी व अन्य पार्टी में बिजी रहा करते थे। उस समय शाहरुख खान घर पर सभी बच्चों की बेबीसिटिंग किा करते थे क्योंकि इन सभी के बच्चे शाहरुख के घर पर ही होते थे।



शनाया का खास ख्याल रखते थे शाहरुख
शनाया का खास ख्याल रखते थे शाहरुख

महीप ने बताया कि जब शनाया छोटी थीं तो शाहरुख उनका बिल्कुल अपनी बेटी की तरह ख्याल रखा करते थे। एक बार जब वह एक दिन जल्दी मुंबई के लिए रवाना होने लगे तो शनाया शाहरुख से दूर नहीं जाना चाहती थीं और रोने लगीं।



शाहरुख ने शनाया के लिए भेजी थी मनपसंद डॉल
शाहरुख ने शनाया के लिए भेजी थी मनपसंद डॉल

संजय कपूर की पत्नी महीप ने यह भी आगे बताया कि शाहरुख अक्सर शनाया को शॉपिंग कराने ले जाया करते थे और उनकी मनपसंद चीजें दिलवाया करते थे। एक बार शनाया ने एक खास डॉल की डिमांड की थी तो शाहरुख ने वह डॉल लंदन से शनाया के लिए मुंबई भिजवाई थी।



जल्द बॉलिवुड डेब्यू कर सकती हैं सुहाना और शनाया
जल्द बॉलिवुड डेब्यू कर सकती हैं सुहाना और शनाया

सुहाना, अनन्या और शनाया बचपन से बेस्ट फ्रेंड हैं। अनन्या तो पहले ही बॉलिवुड डेब्यू कर चुकी हैं। सुहाना और शनाया चर्चा में तो काफी रहती हैं लेकिन इनके बॉलिवुड डेब्यू के बारे में कोई खबर नहीं है। अब देखना होगा कि ये दोनों बेस्ट फ्रेंड कब फिल्मों में दिखाई देंगी।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2V9Qm0X

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार