बाबिल ने शेयर किया फैमिली का अनदेखा वीडियो, इरफान खान ने किया था शूट
बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता के बेटे बाबिल खान अक्सर अपने पिता के साथ की पुरानी यादों को ताजा करते करते रहते हैं। बाबिल खान ने अब अपनी फैमिली का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इरफान खान की फैमिली का यह अनदेखा वीडियो काफी प्यारा है। बाबिल ने ताजा कीं पुरानी यादें दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर लगाई थी। इसके साथ लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो, काश हम इस साल साथ में मजेदार फिल्म साइन करें।' इस पर कार्तिक आर्यन जवाब देते हुए लिखा था, 'आप बस डेट्स तैयार रखो! फन और फिल्म मैं ला रहा हूं।' बाबिल ने शेयर किया था पिता का फोटो इससे पहले बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें इरफान खान के हाथ पर मोर बैठा है। इस तस्वीर के साथ बाबिल ने लिखा था, 'मुझे अभी भी ऐसी लगता है जैसे आप लंबे शूट पर गए हैं, कई दिनों के लिए। और वहां से आप वापस लौटेंगे।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'रुह बनकर मिलूंगा उसको आसमां में कहीं, प्यार धरती पर फरिश्तों से किया नहीं जाता।' बीती 29 अप्रैल को हुआ था निधन 53 वर्षीय ऐक्टर इरफान खान का बीती 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। वह एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताते चलें कि इरफान खान दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह अपने परिवार में पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33b0ieI
Comments
Post a Comment