तैमूर ने करीना कपूर के साथ बनाए मिट्टी के बर्तन, देखें मां-बेटे का क्यूट वीडियो
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में क्वॉलिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई वापस आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली करीना कपूर ने बेटे तैमूर के साथ क्यूट फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। करीना कपूर शेयर कीं तस्वीरें और वीडियो करीना कपूर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर चाक पर अपनी मां करीना कपूर से बर्तन बनाना सीख रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पोट, पोट, पोट, लिटिल मैन के साथ पोट्री। धरमकोट स्टूडियो, कितना अच्छा स्टफ है।' अगले साल दोबारा मां बनेंगी करीना कपूर बताते चलें कि तैमूर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार वह फिर से फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, करीना कपूर अगले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह अक्सर अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर की अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स वर्कफ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म के अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nTr0Re
Comments
Post a Comment