VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने गार्डन से तोड़े नींबू साथ में दिया जिंदगी जीने का सॉलिड मेसेज

शिल्पा शेट्टी घर से बाहर हों या सोशल मीडिया पर, उनकी मौजूदगी सुर्खियों में रहती है। वह अपनी डेली लाइफ से जुड़े कई पोस्ट करती रहती हैं। उनके खाने के वीडियोज हों, फैमिली या फिर योगा के सारे वीडियोज फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने गार्डन का एक और वीडियो पोस्ट किया है। कई बार दिखा चुकी हैं खूबसूरत गार्डन की झलक शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर इंस्पायरिंग पोस्ट करती हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ मोटिवेशनल मेसेज भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा है, जिंदगी खूबसूरत है... हर सिचुएशन को बेस्ट बनाइए। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह अपने गार्डन से नींबू तोड़ती नजर आ रही हैं। साथ में फ्रेज बोलती हैं, जिंदगी अगर आपको नींबू (खट्टे अनुभव) दे तो उसका भी लेमनेड बना लीजिए। बेटी समिशा की कई प्यारी तस्वीरें आई थीं सामने हाल ही में शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह का जश्न मनाया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर किए थे। वहीं उनकी बेटी समीशा का सामना पहली बार पपराजी से हुआ था। उनके कई प्यारे फोटोज सामने आए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33gAKgj

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार