145 करोड़ रुपये के घर में पति संग रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, हर सुविधा से लैस है ये लग्जरी मैंशन हाउस

ऐक्ट्रेस ने बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में के साथ शादी की थी और दोनों इस लॉस एंजिलिस में रह रहे हैं। ऐक्ट्रेस लॉस एंजिलिस के सैन फर्नैंडो वैली में जिस मैंशन में रह रहीं हैं वह बहुत ही लग्जीरियस है और वहां पर सुविधा उपलब्ध है। दोनों स्टार अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर (करीब 145 करोड़ रुपये) है। 20 हजार स्क्वॉयर फीट के इस बड़े से घर में 7 बेडरूम और 11 बेडरूम के साथ एक स्वीमिंग पूल भी है। इसके अलावा प्रियंका और निक के घर में हर लग्जरी सुविधा मौजूद है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में फायरप्लेस, म्यूजिक रूम, जिम स्पेस, गैरेज, किचन, थिऐटर रूम, बार, इनडोर बास्केटबाल कोर्ट, गेम्स रूम भी है। इन सब स्थानों में काफी स्पेस है इसलिए यह काफी सुंदर लगता है। तीन एकड़ में फैला प्रियंका चोपड़ा का घर इतना शानदार है कि कई बार वह इसमें विज्ञापन और प्रमोशन को भी शूट करती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस घर में बहुत ही लक्जरी समान है, जोकि काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि निक जोनस के घर से कुछ किलोमीटर दूर उनके बड़े भाई जो जोनस का घर भी है। उन्होंने अपना घर 14 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह भी बताया जाता है कि निक जोनस ने पुराना घर को 6.5 मिलियन डॉलर में खरीदा था और 6.9 मिलियन में बेचा था। प्रिंयका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'द वाइट टाइगर' रिलीज हुई है। रमीन बहरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। यह फिल्म अरविंद अडिगा की मशहूर नॉवल 'द वाइट टाइगर' की कहानी पर ही बनी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39oFHam

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार