किसान आंदोलन पर बोलने वाले ये बॉलिवुड सिलेब्रिटीज़ 'लाल किला उपद्रव' पर चुप क्यों हैं?

26 जनवरी के दिन दिल्ली में किसानों की रैली और ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा को देख आज देश भर के लोग हैरान हैं। अब तक इस रैली पर किसानों को सपॉर्ट करते नजर आए बॉलिवुड सितारों ने चुप्पी साध रखी है। प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, सोनम कपूर, मीका सिंह तापसी पन्नू जैसे तमाम सितारे जिन्होंने किसानों को सपॉर्ट किया था, 26 की हुड़दंग के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। रणवीर शौरी और गुल पनाग जैसे कलाकारों ने किसानों की इस दंगे को शर्मनाक बताया है। जहां पहले दिलीजत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट्स किए थे, वहीं अब सबने अपना मुंह बंद कर लिया है। किसान आंदोलन को लेकर पहले भी कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो चुकी है। दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर कंगना रनौत ने एक बार फिर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है और उनसे सवाल किया है, 'आपको इसे समझाने की ज़रूरत है दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा। सारी दुनिया आज हम पर हंस रही है, यही चाहिए था न तुम लोगों को। मुबारक हो।' याद दिला दें कि किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ की कंगना रनौत से सोशल मीडिया पर खूब बहस चली थी। कई लोग ने दिलजीत के पक्ष में खड़े थे और प्रिंयका चोपड़ा ने भी सिंगर का एक ट्वीट रीट्वीट कर किसानों के लिए अपना समर्थन जताया था। प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वीट किया था जिसमें लिखा था, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के नाते हमें यह तय करना चाहिए कि इस संकट का जल्द हल निकले।' दिलजीत खुलकर किसानों के समर्थन में उतरे थे। दिलजीत को दिल्ली के पास सिंघु बॉर्डर पर देखा गया था, जहां वह किसानों का समर्थन करने पहुंचे थे। यहां तक कि उन्होंने 1 करोड़ रुपए भी किसानों के नाम पर दान किए थे। 26 जनवरी की रैली पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब लोगों की नाराजगी किसान रैली के दंगे के बाद से साफ नजर आने लगी है। वहीं सोनम कपूर ने भी किसानों के लिए अपना सपॉर्ट जताते हुए कई ट्वीट किए थे। सोनम कपूर ने किसानों की तस्वीरें शेयर करते हुए कुछ दिनों पहले लिखा था, 'उन्होंने कहा था कि जब तक जुताई नहीं हो जाती तब तक कुछ और नहीं हो सकता।' 26 जनवरी को हुए किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देख उन्होंने भी चुप्पी मार ली है। इस लिस्ट में सिंगर मीका सिंह का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को सही ठहराया था और उनके लिए 1 हजार पानी की बोतलें भी दान दी थी। प्रीति जिंटा ने भी किसानों को देश का सैनिक बताया था और कहा था कि उनका दिल इस समय किसानों के साथ है। अब उन्होंने भी 26 जनवरी के प्रदर्शन पर कुछ भी नहीं कहा है। इस लिस्ट में तापसी पन्नू भी शामिल हैं, जिन्होंने किसानों की रैली का समर्थन किया था, लेकिन अब उन्होंने दंगे को लेकर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। हालांकि गुल पनाग, रणवीर शौरी जैसे सितारों ने किसानों के इस दंगे पर जरूर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और इसे गलत और शर्मनाक बताया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cm0k94

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार