VIDEO: दीपिका पादुकोण ने ग्रॉसरी स्टोर पर की खरीदारी फिर रणवीर के साथ डिनर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलिवुड के चहेते कपल हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने घर पर बढ़िया वक्त बिताया। अब दोनों ने फिर से साथ में बाहर निकलना शुरू किया है। शुक्रवार को दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा गया। उनके साथ फिल्ममेकर शकुन बत्रा भी थे। वहीं दीपिका को ग्रॉसरी स्टोर पर शॉपिंग करते भी कैमरे में कैद किया गया। फूडहॉल में शॉपिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण रणवीर ने येलो हुडी और स्टालिश गॉगल्स पहन रखे थे। वहीं दीपिका ब्लैक आउटफिट्स पहन रखे थे। दीपिका पादुकोण आजकल सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। इन वीडियोज में वह कुकिंग और बेकिंग करती दिख रही हैं। उन्हें ग्रॉसरी स्टोर पर शॉपिंग करते भी देखा गया। राजस्थान में की नए साल की शुरुआत दीपिका पादुकोण ने बीते साल अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे। नए साल पर उन्होंने फिर से पोस्ट करना शुरू किया है। इस साल की शुरुआत उन्होंने रणथम्बोर में की थी। उनके साथ रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3r5s9GM

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार