वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी में मनीष मल्होत्रा ने किया खूब मजा, दिखाया VIDEO

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी के वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। उनके फैन्स और फ्रेंड्स शादी से जुड़ी झलकियां लोगों को दिखा रहे हैं। शादी में शामिल हुए मनीष मल्होत्रा ने इसे मजेदार शादी बताया है। उन्होंने वीडियो क्लिप में इसकी झलक भी दिखाई है। मनीष ने बताया 'फन वेडिंग' वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की है। दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। इस शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मनीष मल्होत्रा का वरुण धवन से उनकी मां लाली की तरफ से भी रिश्ता है। उन्होंने एक पोस्ट मे बताया था कि वह लाली और डेविड धवन की शादी में शामिल हुए थे। अब वरुण को दूल्हे की तरह सजाना काफी इमोशल पल है। अब उन्होंने एक वीडियो में वरुण की शादी की झलक दिखाई है। 3,4 बार रिजेक्ट कर चुकी हैं नताशा वरुण धवन और नताशा दलाल छठवीं क्लास से एक-दूसरे के दोस्त हैं। वरुण करीना कपूर के चैट शो में बता चुके हैं कि वे पहले दोस्त थे, डेटिंग बाद में शुरू की। नताशा ने उनके 3,4 बार रिजेक्ट भी किया था। वरुण ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने भाई-भाभी की मैरीड लाइफ देखकर और उनके पैरंट्स बनने के बाद शादी करने का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल हनीमून के लिए तुर्की जा रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KS8j2v

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार