वरुण धवन की शादी की Inside pictures, कैमरे में कैप्चर हुईं नताशा दलाल की जेठानी जानवी

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी और प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। वरुण की शादी की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें ऐक्टर की भाभी उनके साथ नजर आ रही हैं। साथ में भाई रोहित धवन भी दिख रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी के बाद उनकी वेडिंग और प्री-वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं। इस नई तस्वीर में वरुण-नताशा के साथ भाई रोहित धवन और भाभी जान्वी देसाई भी साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे वरुण की भाभी और उनकी देवरानी यानी नताशा दोनों आपस में कुछ डिस्कस कर रही हों। यहां बता दें कि हाल में वरुण धवन ने करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमन वॉन्ट्स' पर अपनी लव लाइफ के बारे में भी कुछ बातें कही थी। इस शो पर वरुण ने बताया था कि उन्हें नताशा से शादी का ख्याल अपने भाई-भाभी और उनकी बिटिया को देखकर ही आया...उन्हें साथ देखकर अच्छा लगता। बता दें कि वरुण और नताशा ने बीते 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग में धूमधाम से शादी रचाई। हालांकि, कोरोना की वजह से इस शादी में मेहमानों की लिस्ट छोटी रखी गई थी और तकरीब 50 गेस्ट ही शामिल हो पाए थे। इस शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं। वरुण धवन के फैन क्लब से भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। (तस्वीर में वरुण धवन की मां के सात मनीष मल्होत्रा) यहां यह भी बताना चाहेंगे कि शादी के बाद अब वरुण और नताशा के रिसेप्शन की तैयारी में फैमिली जुटी है। खबर है कि मुंबई में ही किसी बड़े फाइव स्टार होटेल में इस फंक्शन की प्लानिंग चल रही है। इसके बाद कपल के तुर्की रवाना होने का अनुमान है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39nRMgd

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार