खुशी कपूर ने लिया न्यू यॉर्क के ऐक्टिंग स्कूल में दाखिला, 2022 में करेंगी बॉलिवुड डेब्यू

पिछले दिनों खबर आई थी कि और की छोटी बेटी भी ऐक्टर बनना चाहती हैं और बोनी ने उन्हें इसकी इजाजत भी दे दी है। अब खबर है कि खुशी ने न्यू यॉर्क के स्टार्सबर्ग थिअटर ऐंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक सेमेस्टर के ऐक्टिंग कोर्स में एडमिशन ले लिया है और वह अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुशी जब अपना ऐक्टिंग कोर्स पूरा कर लेंगी उसके बाद ही हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगी। एक सूत्र ने बताया है कि खुशी को साल 2022 में बॉलिवुड फिल्म से लॉन्च किया जाएगा। खुशी को लॉन्च करने के लिए करण जौहर पहले ही बोनी कपूर को ऑफर दे चुके हैं। करण के प्रॉडक्शन हाउस ने को भी फिल्म 'धड़क' से लॉन्च किया था। हालांकि खुशी और उनके परिवार को अभी डेब्यू की कोई जल्दी नहीं है। श्रीदेवी भी अपनी दोनों बेटियों को बेहतरीन ऐक्टिंग स्कूल में भेजना चाहती थीं क्योंकि उन्होंने कभी भी ऐक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली थी। जहां तक जान्हवी की बात है तो उनके पास इस समय कई फिल्में हैं। जान्हवी राजकुमार राव के साथ 'रूही अफसाना', कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2', करण जौहर की 'तख्त' और आनंद एल राय की 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MqlYOA

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार