नीतू कपूर ने वीडियो शेयर कर दिखाया ऋषि कपूर के साथ पहला डांस, दोनों की अदाओं को बार-बार निहारेंगे

बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस अक्सर अपने दिवंगत पति की पुरानी यादों को ताजा करती हैं। अब नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म में डांस करती नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साल 1975 में आई फिल्म 'जिंदा दिल' के गाने 'शाम सुहानी आई' पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'हमारा पहला डांस।' बता दें कि लंबे समय के बाद नीतू कपूर एक बार फिर ऐक्टिंग में वापस कर रही हैं। वह डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगे। बताते चलें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। उनको 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3osVpWr

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार