रितिक रोशन ने अपने को-स्टार की तारीफ की

फिल्म ऐक्टर ने फिल्म 'सुपर 30' में अपने को-स्टार वीरेंद्र सक्‍सेना की तारीफ की है। रितिक रोशन ने इस बात को स्वीकार किया है कि वीरेंद्र सक्‍सेना के साथ काम करने का अनुभव फायदेमंद रहा है। फिल्म 'सुपर 30' में रितिक रोशन के पिता के किरदार को निभाने वाले वीरेंद्र सक्‍सेना ने फिल्म के एक सीन को ट्विटर पर शेयर किया है। इस सीन के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, फिल्म 'सुपर 30' रितिक के साथ शूटिंग के कुछ पल।' रितिक ने इसके जवाब में लिखा ट्वीट करते हुए लिखा, 'खूबसूरत यादें! सेट पर आपके साथ हर दिन का अनुभव सीखने वाला और पुरस्कार स्वरूप रहा, फिल्म 'सुपर 30' पलों के आपका धन्यवाद सर।' फिल्म 'सुपर 30' की कहानी रियल लाइफ टीचर आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है जो गरीब परिवारों से आने वाले आईआईटी-जेईई छात्रों के लिए 'सुपर 30' कोचिंग चलाते हैं। बता दें कि रितिक रोशन की इस फिल्म को बिहार, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर-प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। डायरेक्टर विकास बहल की इस फिल्म में रितिक रोशन और वीरेन्द्र सक्सेना के अलावा मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LH16RL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार