अर्जुन कपूर के पोस्‍ट पर मलाइका का कॉमेंट

बॉलिवुड ऐक्‍टर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्‍म 'पानीपत' की शूटिंग पूरी की है। डायरेक्‍टर आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने कितनी मेहनत की है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर किए गए विडियोज, फोटोज से किया जा सकता है। फिल्‍म के लिए उन्‍होंने पिछले साल नवंबर में अपने बाल मुंडवाए थे। उनका लुक रिवील न हो, इसके लिए वह अक्‍सर कैप या हैट में नजर आते थे। अब उन्‍होंने इसका खुलासा खुद विडियो शेयर कर किया है। ऐक्‍टर ने शुक्रवार को दो विडियो शेयर किए। एक विडियो में वह अपने सिर से टोपी हटाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, '9 महीने बाद.. बाल बाल बच गए।' खास बात यह है कि इस विडियो पर ने कॉमेंट किया, 'हम्‍मम।' बता दें, अर्जुन और मलाइका बीते काफी दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, एक और विडियो में अर्जुन उन टोपियों का कलेक्‍शन दिखा रहे हैं जो उन्‍होंने अपना लुक छिपाने के लिए अब तक खरीदी थीं। उन्‍होंने कहा कि अब कैप उतारने का समय आ गया है क्‍योंकि फिल्‍म पूरी हो गई है। बता दें, 'पानीपत' में अर्जुन कपूर सेनापति सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। पानीपत की लड़ाई में सदाशिव भाऊ मराठा सेना के सेनापति थे। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम रोल में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GITk5N

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार