प्रियंका के बर्थडे केक की कीमत जानते हैं आप?

कुछ दिनों पहले ही 18 जुलाई को हॉलिवुड-बॉलिवुड की ऐक्ट्रेस ने अपना 37वां जन्मदिन मियामी में अपने पति और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था। इस की पार्टी यॉट पर हुई थी और प्रियंका इसमें चमकीली रेड ड्रेस में दिखाई दी थीं। इस पार्टी का पूरा इंतजाम प्रियंका के पति निक जोनस ने किया था प्रियंका के इस खास दिन के लिए निक ने उनके लिए उनकी ड्रेस से मैचिंग रेड और गोल्डन कलर का मंगाया था और यह केक इस पार्टी के आकर्षण का केंद्र था। यह केक मियामी की ही एक बेकरी में डिजाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस केक को बनने में लगभग 24 घंटे लगे और खबरों की मानें तो इस चॉकलेट और वनीला केक की कीमत 5 हजार डॉलर से जाता थी। इंडियन करेंसी में इस केक की कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये से ज्यादा होगी। देखा जाए तो यह बहुत बड़ी रकम है लेकिन प्रियंका के स्टारडम को देखते हुए यह सही लगती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MqU7M7

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार