पुरानी फोटो में इस अंदाज में दिखे कार्तिक

अपनी ऐक्टिंग के दम बॉलिवुड में अलग पहचान बनाने वाले ने हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग खत्म किया है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इस समय कार्तिक आर्यन लखनऊ में फिल्म 'पति पत्नी और वो' शूटिंग में बिजी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 1978 में आई संजीव कुमार रंजीता कौर और विद्या सिन्हा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। शनिवार को कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर सामने आई है। ऐसा लग रहा है कि कार्तिक आर्यन की यह तस्वीर कॉलेज के दिनों की है और उनको पहचानना काफी मुश्किल है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटो और विडियो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टर के काफी संख्या में फॉलोवर हैं। ऐसी खबरें आती रहती हैं कि कार्तिक आर्यन सारा अली खान को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों में से किसी मे इस बात की पुष्टि नहीं की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/318Mnmj

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार