तस्‍वीर: पूल में गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ फरहान

बॉलिवुड ऐक्‍टर फरहान अख्‍तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'तूफान' की शूटिंग में बिजी हैं। फरहान काम के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी तस्‍वीरों और विडियोज के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अक्‍सर आउटिंग्‍स पर देखे जाते हैं और दोनों की तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में ऐक्‍टर ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शिबानी के साथ तस्‍वीर शेयर की। इसमें दोनों एक पूल में बैठै नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां फरहान शर्टलेस और बेहतरीन बॉडी के साथ दिख रहे हैं, वहीं शिबानी रेड कलर की बिकीनी में नजर आ रही हैं। तस्‍वीर पर फैंस लाइक्‍स, कॉमेंट्स और लव रिऐक्‍ट कर रहे हैं। बात करें दोनों के रिश्‍‍‍‍ते की तो फरहान और शिबानी एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। चर्चा यह भी है कि दोनों जल्‍द ही शादी कर सकते हैं। दोनों ने इसी साल फरवरी में अपनी पहली ऐनिवर्सरी मनाई थी और वे हाल ही में मेक्सिको छुट्टियां मनाने गए थे। इस हॉलिडे की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JShuwy

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार