ट्रैफिक में फंसने पर अनुष्का ने दिया रिऐक्शन

फिल्म ऐक्ट्रेस हाल ही में खत्म हुए आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ लंदन से वापस आई हैं। अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह किसी काम के लिए घर से बाहर निकली और मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई थीं। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में अनुष्का शर्मा ट्रैफिक में अपनी कार में इतंजार कर रहीं है और इस दौरान रोने की ऐक्टिंग कर रही हैं। अनुष्का शर्मा का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई ट्रैफिक और बारिश की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका डिजिटल प्लेटफार्मों पर कुछ सीरीजों को प्रड्यूस करने का प्लान है। इसके अलावा अनुष्‍का शर्मा आखिरी बार डायरेक्‍टर आनंद एल राय की फिल्‍म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्‍म में उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ अहम किरदारों में थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2yhu0iu

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार