आनंद की फिल्म में रितिक, धनुष और सारा!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार ऐक्टर धनुष कुछ हफ्ते पहले खुलासा किया था कि वह जल्द ही एक बॉलिवुड फिल्म में डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं। अब इस जानकारी के बारे में अपडेट सामने आया है। फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय धनुष को लेकर एक फिल्म बनाने के लिए तैयार है, साथ ही यह भी जानकारी है कि इस फिल्म में रितिक रोशन और सारा अली खान भी होंगे। हालांकि फिल्म की डिटेल को लेकर कुछ फाइनल नहीं किया गया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आनंद एल राय ने फिल्म में लीड रोल्स के अपने काम को पूरा कर लिया है। आनंद एल राय द्वारा फिल्म की कास्ट के सेलेक्शन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। बता दें कि दिसंबर 2018 में आई 'जीरो' आनंद एल राय की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। इस फिल्म में दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का स्पेशल अपियरेंस था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YjJz3O

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार