अनुष्का को मिला अवॉर्ड, शेयर किया विडियो

हर साल की तरह इस साल भी नवभारत टाइम्स की 69वीं सालगिरह का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फिल्म, संस्कृति, प्रशासन और खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें से एक अनुष्का शर्मा भी थीं। अनुष्का ने इस मौके का एक विडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अनुष्का इस इवेंट में कोरल ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी में पहुंची थीं और फटॉग्रफर्स के आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। अनुष्का शर्मा ने इस इवेंट का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें मेकअप रूम से लेकर स्टेज तक की झलकियां नजर आ रही हैं। उन्हें इस इवेंट में मोस्ट पावरफुल सुपरस्टार अवॉर्ड से नवाजा गया। अनुष्का ने इस अवॉर्ड सेरिमनी की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। 'एनबीटी उत्सव' के इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने यहां कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर तापसी पन्नू, काजोल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रिकेटर स्मृति मंधाना, सिंगर सुखविंदर, विकी कौशल जैसे तमाम स्टार्स मौजूद थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YbteD0

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार